खसखस खाने के फायदे और नुकसान

khaskhas khane ke fayde: खसखस जिसे अंग्रेजी मे ‘Poppy Seeds’ कहा जाता है, यह एक औषधीय और खाद्य पौधा है। खसखस का वैज्ञानिक नाम ‘Papaver Somniferum’ है और यह मुख्य रूप से एशिया और यूरोप महाद्वीप पर ही पाया जाता है। खसखस के बीजो का उपयोग सदियो से विभिन्न चिकित्सा और पाक विधियों के लिए किया जा रहा है, खसखस के बीजो का उपयोग न सिर्फ भारतीय व्यंजनो मे बल्कि पारंपरिक चिकित्सा मे भी किया जाता है। 

खसखस का पौधा अफीम का एक हिस्सा होता है जिसके बीज बहुत छोटे-छोटे होते है इन बीजो मे एक हल्का और नट जैसा स्वाद होता है जो खाने मे स्वादिष्ट और पौष्टिकता दोनों को बढ़ाता है जो स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है। खसखस खाने से कई सारे फायदे होते है जिनके बारे मे विस्तृत जानकारी आपको इस आर्टिकल मे मिलने वाली है। यदि आप खसखस का सेवन करने की सोच रहे है तो इस स्थिति मे आपको एक बार इस आर्टिकल को जरूर पढ़ना चाहिए क्योंकि इसमे न सिर्फ खसखस खाने के फायदे बल्कि उससे होने वाले नुकसान, खसखस मे पाएं जाने वाले पोषक तत्व और खसखस का उपयोग किस तरह करना होता है इन सभी के बारे मे जानकारी दी गई है जो आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है। 

खसखस मे पाएं जाने वाले पोषक तत्व (Nutrients found in poppy seeds)

खसखस मे कई प्रकार के पोषक तत्व होते है, जो इसे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी बनाते है, जिनमे शामिल है:- 

1. विटामिन और मिनरल्स – खसखस में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक, और फास्फोरस जैसे मिनरल्स होते हैं।

2. एंटीऑक्सीडेंट्स और अन्य पोषक तत्व – खसखस मे एंटीऑक्सीडेंट्स होते है जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से लड़ने मे मदद करते है। इसके अलावा, इसमे  ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड भी होते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए काफी काम के है। 

इन पोषक तत्वो के साथ खसखस का सेवन विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओ को दूर करने के लिए किया जाता है। 

खसखस के औषधीय गुण (Medicinal properties of poppy)

खसखस के पोषक तत्वो की सूची देखकर आप समझ ही गए होंगे की इसमे औषधीय गुण भी बहुत होंगे, यानि खसखस के फायदे तो अनगिनत है। बात करे इसमे पाएं जाने वाले औषधीय गुणो की तो खसखस मे एन्टीबैक्टिरीयल, एंटीफंगल, एंटीकाटालैप्टिक, एनाल्जेसिक, एन्टी-इंफ्लैमटोरी, ड्यूरेटिक, एंटीस्पाज़मोडिक, इमानागोग जैसे बहुत सारे औषधीय गुण होते हैं। 

खसखस खाने के फायदे ( khaskhas khane ke fayde )

खसखाने का तासीर ठंडा होता है, इसलिए पेट से संबधित बीमारियों मे खसखस के फायदे अनगिनत है। साथ ही खसखस के और भी कई तरह के फायदे है, जो कुछ इस प्रकार है:- 

1. बुखार मे राहत 

खसखस का सेवन बुखार को कम करने मे काफी मदद करता है, खसखस ठंडा होने के कारण शरीर के तापमान को काफी हद तक नियंत्रित रखता है और राहत प्रदान करता है। 

2. दर्द निवारण मे करे खसखस का उपयोग 

खसखस मे मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर के विभिन्न हिस्सों में दर्द को कम करने में मदद करते हैं।

3. मुंह के छाले का निवारण है खसखस 

खसखस का पेस्ट मुंह के छालो पर लगाने से उन्हे जल्दी ठीक किया जा सकता है। यदि आपके मुंह मे छाले गो गए है और कई दवाइयों का इस्तेमाल करने पर भी सही नही हो रहे है तो आपको एक बार खसखस का पेस्ट बनाकर उसे जरूर इस्तेमाल करना चाहिए। 

4. त्वचा का संक्रमण 

खसखस के एंटी-बैक्टीरियल गुण त्वचा के संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। अगर आपको स्कीम इन्फेक्शन है तो आपको खसखस का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए, इसके निरंतर इस्तेमाल से त्वचा मे एक अलग चमक आने लगती है, अगर आपकी त्वचा मे कोई छोटा-मोटा जख्म है तो उसे भी खसखस से ठीक किया जा सकता है। 

5. डिप्रेशन को कम करने मे मदद 

यदि आपको लग रहा है की आप धीरे-धीरे डिप्रेशन का शिकार होते जा रहे है तो आपको खसखस का इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि खसखस की महक और ठंडा तासीर मस्तिष्क को शांत करने मे काफी मदद करता है। 

6. नींद न आना 

अगर आपको रात मे आसानी से नींद नहीं आती है और आप पूरी रात अपनी बाहें इधर-उधर ही करते रहते है तो आपको खसखस का सेवन जरूर करना चाहिए, क्योंकि खसखस में जो यौगिक होते हैं वह न्यूरोट्रांसमीटर के उत्पादन में सहायक होते हैं जिससे मस्तिष्क को बेहतर तरीके से काम करने  में मदद मिलती है और इसी से नींद न आने की समस्या कम होती है।

ये भी पढ़े : मेडिमिक्स साबुन के फयदे

खसखस खाने का तरीका (How to eat poppy seeds)

खसखस का सेवन विभिन्न तरीको से किया जा सकता है:- 

1. दूध मे उबालकर – खसखस को दूध मे उबालकर सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। 

2. पेस्ट के रूप मे – आप चाहे तो खसखस को पीसकर एक पेस्ट तैयार कर सकते है और फिर उसका सेवन विभिन्न व्यंजनो मे मिलकर कर सकते है। 

3. भूनकर – खसखस को सूखा भुनने पर उसका स्वाद और भी बढ़ जाता है, इसका इस्तेमाल अक्सर बीजो को व्यंजनो मे डालने से पहले किया जाता है। 

4. चाय के साथ – आप चाहे तो खसखस का सेवन चाय के साथ भी कर सकते है। 

खसखस लगाने का तरीका (How to plant poppy)

1. त्वचा पर ऐसे करें इस्तेमाल – अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है और आपको खसखस के पाउडर का इस्तेमाल शहद या दूध के साथ करना चाहिए, इसके बेहतर परिणाम के लिए आप इसका इस्तेमाल दिन मे 1 बार या हफ्ते मे 3 बार कर सकते है। 

2. बालो मे ऐसे करें इस्तेमाल – नारियल के तेल मे खसखस डालकर उसे अच्छी तरह से मिल ले और उसके बाद स्कैल्प में लगाएं  बेहतर परिणाम के लिए आप इसे हफ़्ते में तीन बार इस्तेमाल कर सकते हैं। 

1. अधिक मात्रा मे खसखस का सेवन करने से पेट मे भारीपन और कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती है। 

2. ब्लड प्रेशर और शुगर के मरीजो को खसखस का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए। 

3. सर्दी, खांसी के दौरान खसखस का सेवन कम करना चाहिए क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है। 

4. गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओ को खसखस के सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। 

5. यदि आपको खसखस से एलर्जी है तो इसका सेवन बिल्कुल नही करना चाहिए। 

खसखस का सेवन किस मौसम मे करना सही माना जाता है? (In which season is it considered right to consume poppy seeds)

खसखस का सेवन विशेष रूप से गर्मियों के मौसम मे करना सही माना गया है। क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होने के कारण गर्मी मे शरीर को ठंडक प्रदान करती है। इसके अलावा, गर्मियों मे खसखस का सेवन पाचन तंत्र को मजबूत करता है और एसिडिटी से राहत देता है। 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न- FAQs

Q1. खसखस कितनी मात्रा में खाना चाहिए ?

एक वयस्क को दिन मे 1-2 चम्मच खसखस का सेवन करना चाहिए, लेकिन यह मात्रा व्यक्तिगत स्वास्थ्य स्थिति और चिकित्सीय सलाह पर निर्भर करती है।

Q2. खसखस का सेवन दूध मे करना सही है या नही?

खसखस को दूध मे उबालकर सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। 

Q3. खसखस मे कौनसे पोषक तत्व पाएं जाते है?

खसखस में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक, और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व पाएं जाते है। 

Q4. एक किलो खसखस की कीमत क्या हैं ?

आमतौर पर किराने की दुकान में खसखस की कीमत 260– 500 रूपे के आसपास मिल जाएगा।

3 thoughts on “खसखस खाने के फायदे और नुकसान”

Leave a Reply