Makhana Benefits In Hindi:मखाना जिसे अंग्रेजी में फॉक्स नट्स भी कहा जाता हैं एक प्रचलित और स्वादिष्ट स्नैक्स हैं जो हमारी सेहत के लिए बहूत फायदेमंद हैं। यह एक प्राकृतिक और होल्सम फूड हैं जो कई रोगों से बचाव करने में हमारी मदद करता हैं और कई तरह के स्वास्थ्य लाभ हमें प्रदान करता हैं। ये फूड ओवरॉल हमारी हेल्थ को सुधारने में मदद करता हैं। इस लिए इसको हमें हमारे खान-पान में शामिल जरूर करना चाहिए। आइए इस लेख में हम मखाना और मखना खाने के फायदे के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं।
Makhana Khane Ke Fayde:मखाना एक हेल्थी प्राकृतिक स्नैक्स हैं जो खुद में एक सुपर फूड हैं जो एक छोटे से हल्के और क्रन्ची बीज होते हैं। ये लोटस के फूल से मिलने वाले बीज होते हैं जिसका स्वाद हल्का और पौष्टिक होता हैं। मखाना को काफी तरीकों से लोग सेवन में लेते हैं जैसे रोस्टेड करके, खीर या सलाद में डाल कर। मखाना को ना सिर्फ हम टेस्टी फूड के रूप में इन्जॉय कर सकते हैं बल्कि हम इसे हेल्थ बेनएफिट्स के लिए भी उपयोग में ले सकते हैं। इसमे भरपूर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, एंटी ऑक्सीडेंट गुण और खनिज होते हैं जो कई तरह के स्वास्थ्य लाभ हमें प्रदान करते हैं।
Table of Contents
मखाना खाने के जादुई फायदे (Health Benefits of Eating Makhana in Hindi)
1.हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
मखाना में एंटी ऑक्सीडेंट प्रॉपर्टी , फाइबर और मेग्नेसियम जैसे पोषक तत्व होते हैं जो दिल की सेहत को सुधानरे के लिए फायदेमंद होते हैं। मखाना को अपनी डाइइट में शामिल करने से कोलेस्ट्रॉल का लेवल कंट्रोल में रहता हैं जो हृदय को स्वस्थ रखने के लिए बहूत जरूरी हैं। मखना हार्ट अटैक के रिष्क को कम करता हैं और इसमे लो सोडीअम होता हैं जो ब्लड प्रेसर को नॉर्मल रखता हैं।
2.वजन कम करे
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो मखाना का सेवन एक बहेतरीन उपाय हो सकता हैं। इसमे कलोरीस कम होती हैं और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं जो आपको लंबे टाइम तक फूल रखता हैं जिससे भूख लगने की संभावना थोड़ी सी कम होती हैं और मटैबलिज़म में सुधार आता हैं एवं पाचन शक्ति को बढ़ाता हैं जिससे अनावश्यक चर्बी को भी कम करता हैं।
3.हड्डियों को मजबूत करे
मखाना में कैल्सीअम और मेग्नेसियम भरपूर मात्रा में होता हैं जो हड्डियों की सेहत के लिए बेहद जरूरी तत्व होते हैं। ये तत्व आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं और osteoporosis जैसे हड्डियों की बीमारी को ठीक करते हैं। मखना स्वस्थ और मजबूत हड्डियों के लिए एक बहेतरीन फूड हैं।
4.शुगर कंट्रोल करने में फायदेमंद
मखाना में गलीकेमिक इंडेक्स काफी कम होते है जो ब्लड शुगर के लेवल को स्टैबल रखने में मदद करते हैं। मधुमेह के मरीजों के लिए ये एक अच्छा स्नैक विकल्प हैं क्योंकि ये शुगर लेवल को बढ़ने नहीं देता और पाचन शक्ति एवं मटैबलिज़म को सुधारता हैं।
5.एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर
मखाना एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता हैं जो फ्री रैडिकल को न्यूटरलाइज करते हैं और बॉडी से जहरीले पदार्थ मूत्र या मल के माध्यम से निकालने में मदद करते हैं। ये हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं जिससे वाइरल इन्फेक्शन और अन्य बीमारिओ से भी हमे सुरक्षा मिलती है और हम जल्दी बीमार नहीं पड़ते। रोजाना मखाना का सेवन करने से स्किन ऐजिंग प्रोसेस भी कम होती हैं और हम हमेशा जवान महसूस करते हैं।
6.पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए
मखाना फाइबर का एक बहूत अच्छा सोर्स हैं जो पाचन शक्ति मजबूत करने के लिए जरूरी माना जाता है। अगर आपको अपच, गैस या असिडिटी की समस्या हैं तो मखाना का सेवन इस समस्या को दूर कर सकता हैं। ये आपकी गट हेल्थ को सुधारता हैं और पाचन क्रिया की प्रोसेस को आप्टमाइज़ रखता हैं।
7.स्किन केयर के लिए फायदेमंद
मखाना स्किन केर के लिए एक बहेतरीन फूड हैं क्योंकि इसमे जिंक और कुछ जरूरी खनिज पाए जाते हैं जो स्किन लिए बहूत सारे फायदे प्रदान करते हैं। मखाना में एंटी इंफलमेट्री गुण भी होते हैं जो स्किन मे चमक देने के लिए लाभकारी होते हैं और सूजन भी कम करते हैं। ये ऐक्नी और पिम्पल की प्रॉबलम को दूर करने के लिए भी मददगार हैं।
8.प्रोटीन से भरपुर
मखाना प्रोटीन का बहूत अच्छा स्त्रोत हैं और प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बहूत ही ज्यादा जरूरी माना जाता हैं। जो लोग प्रोटीन के लिए नॉन वेज नहीं लेना चाहते हैं उनके लिए मखाना का सेवन एक बहेतरीन उपाय हैं। प्रोटीन हमारे बॉडी के सेल्स को रिपेर करने में मसल बनाने के लिए बहूत ही जरूरी माना जाता हैं। अगर आप खुद को वेल एण्ड फिट रखना चाहते हैं तो प्रोटीन के लिए मखाना का सेवन बहूत लाभकारी हैं।
9.मेंटल हेल्थ के लिए लाभ
मखाना में थोड़ा स ट्रिप्टोफ़ैन भी होता हैं जो सेरोटिन हॉर्मोन को बढ़ाता हैं। सेरोटिन एक मूड बूस्टइंग हॉर्मोन हैं जो आपकी मेंटल हेल्थ को सुधारता हैं। अगर आपको स्ट्रेस, चिंता, या नींद की कमी का सामना करना पड़ रहा हैं तो मखाना खाने से आपका मूड बेटर हो सकता हैं और नींद भी अच्छी आ सकती हैं। मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए मखाना का सेवन एक प्राकृतिक तरीका हैं जिसमे हमें किसी दवाई की जरूरत नहीं।
ये भी पढे:त्वचा की चमक और खूबसूरती के लिए 12 प्राकृतिक उपाय
मखाना कैसे खाए?
मखाना को कई तरीकों से खाया जाता हैं आप नीचे दिए गए किसी एक तरीके में से अपने पसंदीदा तरीके को अपना सकते हैं और इसका लाभ उठा सकते हैं।

भुना हुआ मखाना: मखाना को हल्के से भून कर उसमे नमक और मसाला लगा कर स्नैक के रूप में खा सकते हैं।
मखाना की खीर: मखाना खाने का दूसरा तरीका हैं इसे दूध और ड्राइ फ्रूट के साथ खीर बना कर सेवन में ले सकते हैं।
मखाना को सलाड में: मखाना को सलाड़ में डाल कर एक हेल्थी और टेस्टी मील बना कर भी खा सकते हैं।
निष्कर्ष
मखाना एक ऐसा सुपरफूड है जिसे आप अपनी डाइइट में आसानी से शामिल कर सकते हैं और इसके फायदे उठा सकते हैं। मखाना खाने के लाभ बहूत हैं ये पूरा ओवरॉल हेल्थ को सुधारने में मदद करने वाला फूड हैं। अगर आप अपनी हेल्थ को एन्हैन्स करना चाहते हैं तो मखाना को अपने डेली रूटीन में अवश्य शामिल करे।
मखाना से जुड़े प्रश्नों के उत्तर
Q.1 मखाना कैसे बनता हैं?
मखाना कमल के फूल के बीज से बनता हैं। इसकी प्रोसेस की बात करे तो तालाब में बांस की जाल डाल कर इसके बीज निकाले जाते हैं और फिर पैरों से रगड़ कर मिट्टी और कीचड़ को हटाया जाता हैं। इसके बाद बीज को कई बार धो कर पानी में सुखाया जाता हैं और बीजों की साइज़ के हिसाब से अलग करके इसे अच्छी तरह सूखने के बाद भुना जाता हैं।
Q.2 क्या Makhana Protein से भरपूर होता हैं?
हाँ मखाना के एक कप में लगभग ९.७ ग्राम जितना प्रोटीन होता हैं। जो की बहूत अच्छी मात्रा हैं।
Q.3 मखाना को अंग्रेजी में क्या कहेते हैं?
मखाना को अंग्रेजी में Fox Nuts या Lotus Seed कहेते हैं।

नमस्कार! मेरा नाम Kapil हैं मैं 3 से साल ब्लॉगिंग कर रहा हूँ। मैं एक प्राणिक हीलर भी हूँ और एक कंटेन्ट क्रीऐटर भी। यहाँ पर मैं आपको गहरी रिसर्च और अनुभव के आधार पर हेर केयर और ब्यूटी केयर की जानकारी देता हूँ |
1 thought on “मखाना खाने के 9 चमत्कारिक फायदे खाने के तरीके”