नारियल पानी पीने के अद्द्भुत फायदे बाल और स्किन के लिए

Nariyal Pani Peene Ke Fayde:नरियल पानी का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा माना जाता है, क्योंकि यह पीने मे स्वादिष्ट होने के साथ बहुत सारे पोषक तत्वो से भरपूर होता है, जिसके चलते इसका सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। नारियल पानी एक नेचुरल और ताज़ा पेय पदार्थ है जिसक सेवन करने से शरीर मे बहुत सारे लाभ होते है। नारियल पानी हाइड्रेटेड रखने के साथ ही हमे कई बीमारियों से भी दूर रखता है। 

नारियल पानी के इतने फायदे है की बहुत से लोग तो इसे अपनी डाइट और हेल्थ केयर प्लान का हिस्सा तक बनाते है। नारियल पानी पीने के कई फायदे है जिनके बारे मे विस्तार पूर्वक जानकारी आपको इस आर्टिकल मे मिल जाएगी। इतना ही नही नारियल की मलाई खाने के क्या फायदे है इसके बारे मे जानकारी आपको इस आर्टिकल मे दी गई गई है इसलिए इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें। पुरुषो पुर महिलाओ दोनों के लिए नारियल पानी अलग-अलग तरह से काम करता है, नारियल पानी पुरुषो और महिलाओ दोनों की अलग-अलग तरह की समस्याओ को दूर करने मे मदद करता है, तो चलिये जानते है नारियल पानी पीने के फायदे के बारे मे। 

नारियल पानी मे पाएं जाने वाले पोषक तत्व (Nutrients found in coconut water)

नारियल पानी पीने के फायदे बहुत है और इसके पीछे का कारण है इसमे पाये जाने वाले पोषक तत्व विटामिन, मिनरल्स है। जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते है। इतना ही नही नारियल पानी मे  पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम, सोडियम, खनिज, इलेक्ट्रोलाइट्स, जरूरी एंजाइम्स, अमीनो जैसे एसिड भी पाए जाते है । नारियल पानी मे विटामिन C, विटामिन B2, विटामिन B3 भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, इन सब के अलावा कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट भी नारियल पानी मे भरपूर मात्रा मे होते है जो नॉर्मल शरीर को काफी फायदा करते है। 

नारियल पानी पीने के क्या फायदे है? (Nariyal Pani Peene Ke Fayde)

नारियल पानी पीने मे बहुत स्वादिष्ट होता है क्योंकि इसमे भरपूर मात्रा मे पोषक तत्व पाये जाते है, जिसके चलते नारियल पानी पीने से शरीर को कई फायदे मिलते है, तो आइये जानते है नारियल पानी पीने से होने वाले फायदे:- 

नारियल पानी के आमतौर पर मिलने वाले फायदे(General Benefits of Coconut Water in Hindi)

  • नारियल पानी पीने से थकान दूर होती है। 
  • इससे शारीरिक और मानसिक ऊर्जा का विकास होता है। 
  • नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को ऊर्जावान रखने के साथ ही हाइड्रेट भी रखते हैं। 
  • रोजाना नरियल पानी का सेवन करने से मानसिक तनाव कम होता है। 
  • इम्यूनिटी बूस्ट करने मे भी नारियल पानी मददगार साबित होता है। 
  • नारियल पानी में मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते है, जो शरीर की चर्बी को कम करते है। 
  • नारियल पानी मे पाएं जाने वाले पोषक तत्व आपके बालो को हेल्दी रखने के साथ आपकी स्किन को भी ग्लो करते है जिससे आपका चेहरा खिला-खिला लगने लगता है। 
  • रोजाना नारियल पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने मदद मिलती है। 
  • नारियल पानी पीने से शरीर को एनर्जेटिक रखने में मददगार होते हैं। 
  • नारियल पानी पीने से पाचन तंत्र बेहतर होता है। 
  • नारियल पानी में विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मददगार होते है। 
  • नारियल पानी में कैलोरी बहुत कम मात्रा में पाई जाती है, जिसके चलते यह आपके वजन को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। 
  • नारियल पानी में मौजूद कैल्शियम, हड्डियों और दांतों को मज़बूत बनाता है।
  • नारियल पानी पीने से शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है। 
  • नारियल पानी मांसपेशियों की रिकवरी में सहायता करता है।

नारियल पानी पीने से पुरुषो की कई समस्याएं होती है दूर (Drinking Coconut Water Cures Many Problems of Men in Hindi)

  • नरियल पानी का सेवन करने से  इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की समस्या दूर हो सकती है। 
  • नारियल पानी पीने से पुरुषों का स्टैमिना बढ़ता है।
  • इससे शीघ्रपतन की समस्या दूर होती है।
  • नारियल पानी पीने से पुरुषो को लिबीड़ों बढ़ाने मे मदद मिलती है। 

नारियल पानी पीने से महिलाओ की कई समस्याएं होती है दूर (Drinking Coconut Water Cures Many Problems of Women in Hindi)

  • नारियल पानी पीरियड क्रैम्प को कम करने मे मदद करता है।
  • प्रेगनेंसी के दौरान नारियल पानी का सेवन करने से शरीर हाइड्रेट रहता है। 
  • नारियल पानी प्रेगनेंसी के दौरान गर्भ मे पल रहे बच्चे की हड्डी के विकास मे भी योगदान देता है। 
  • प्रेगनेंसी के दौरान कई महिलाओ को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है, जिसे कंट्रोल करने के लिए नारियल पानी का सेवन किया जा सकता है।

नारियल की मलाई खाने के क्या फायदे है? (What is the Benefits of Eating Coconut Cream In Hindi)

नरियल की मलाई मे आयरन, जिंक, फाइबर, मैंग्नीज़, फॉस्फ़ोरस, और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, जिसके चलके नारियल की मलाई खाने के भी कई फायदे है:- 

  • नारियल की मलाई मे फाइबर पाया जाता है जो डाइजेशन को बेहतर बनाने मे मदद करता है।
  • इससे कब्ज की समस्या से राहत मिलने लगती है। 
  • नारियल की मलाई का सेवन गर्मी के मौसम मे करने से पाचन दूरस्त रहता है। 
  • नारियल की मलाई भोजन पचाने मे मदद करती है। 
  • नारियल की मलाई में हेल्दी फैट पाया जाता है, जो फैट को बर्न करने में मदद करता है। 

किन लोगो को नारियल पानी नही पीना चाहिए? (Who should not drink coconut water)

1. यदि आपको किडनी की समस्या हो उन्हे नारियल पानी नही पीना चाहिए, क्योंकि नारियल पानी मे पोटैशियम की मात्रा ज्यादा होती है जिसे किडनी फिल्टर नही कर पाती है। 

2. जिनहे बार-बार या जल्दी पेशाब आता है उन्हे नारियल पानी का सेवन नही करना चाहिए। 

3. जिन लोगो को खुजली या स्कीन से जुड़ी कोई भी एलर्जी है उन्हे नारियल पानी नही पीना चाहिए। 

4. अगर कोई महिला महिला प्रेगनेंट है तो बिना डॉक्टर की सलाह नारियल पानी नही पीना चाहिए। 

त्वचा को गौरा करने के लिए कर सकते है नारियल पानी का उपयोग? (Can coconut water be used to lighten the skin)

त्वचा को गोरा करने के लिए नारियल पानी का उपयोग करना अच्छा और सरल तरीका है, क्योंकि नारियल पानी मे मौजूद विटामिन C और लैरिक एसिड त्वचा को निखारते हैं और उसके रंग को बेहतर बनाते है। 

नारियल पानी का उपयोग करने के तरीके (Ways to Use Coconut Water)

1. नारियल पानी पीना – नियमित रूप से नारियल पानी पीने से आपकी त्वचा मे निखार आने लगता है और वह स्वस्थ रहती है। 

2. नारियल पानी का लेप – नारियल के पानी को त्वचा पर लगाए और उसे 10-15 मिनट तक ऐसे ही रहने दे फिर ठंडे पानी से धो ले ऐसा करने से आपकी त्वचा नरम, निखारी और चमकदार बनेगी। 

3. नारियल पानी का मास्क – नारियल पानी को हल्दी और चावल के आटे के साथ मिलकर एक पेस्ट बना ले और उसे त्वचा पर लगाकर सूखने तक रखे फिर ठंडे पानी से धो ले ऐसा करने से आपकी त्वचा गोरी और चमकदार हो जाएगी। 

ये भी पढे:पतंजली सौन्दर्य क्रीम आपकी त्वचा को अद्भुत सौन्दर्य प्रदान करे

नारियल पानी के सेवन का सही समय (Right time to consume coconut water)

नारियल पानी का सेवन आप सुबह या शाम दोनों मे से किसी भी समय कर सकते है। सुबह के समय नारियल पानी पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है, इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है साथ ही वजन भी कंट्रोल मे रहता है। आप वर्कआउट से पहले नरियल पानी का सेवन कर सकते है, ऐसा करने से आपका शरीर हाइड्रेट और ऊर्जावान रहेगा। 

FAQ

Q1. नारियल पानी मे कौनसा पोषक तत्व सबसे ज्यादा पाया जाता है?

Answer – नारियल पानी मे सबसे ज्यादा पोटैशियम पाया जाता है। 

Q2. 1 दिन मे कितने नारियल पानी पीने सकते है?

Answer – नियमित रूप से सेवन करने के लिए 1 से 2 कप नारियल पानी पीना सुरक्षित है।

Q3. क्या नारियल पानी त्वचा को गौरा करता है?

Answer – नारियल पानी मे मौजूद विटामिन C और लैरिक एसिड त्वचा को निखारते हैं और उसके रंग को बेहतर बनाते है।

1 thought on “नारियल पानी पीने के अद्द्भुत फायदे बाल और स्किन के लिए”

Leave a Reply